पूरनपुर: सबलपुर खास रोड पर सिख युवक से मारपीट, दाढ़ी नोचने और पगड़ी गिराने का आरोप, दोनों पक्षों ने पुलिस से की शिकायत
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ कार से कुलुवागाढ़ा गांव में रिश्तेदारी में जा रहा थे। सबलपुर खास रोड पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बीच सड़क पर चल रहा था। रविंद्र सिंह ने साइड देने का अनुरोध किया, जिस पर ट्रैक्टर स्वामी आपा खो बैठा। दोनों पक्ष ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।