पूरनपुर: तहसील में भाकियू टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को एसडीएम के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिन पर प्रशासन का ध्यान आवश्यक है। ज्ञापन में सबसे पहला मुद्दा धान की सरकारी खरीद को लेकर उठाया गया।