पूरनपुर: धनाराघाट पैंटून पुल निर्माण में देरी से परेशान ग्रामीण, नाव से नदी पार करने को मजबूर
पूरनपुर ट्रांस शारदा क्षेत्र के धनाराघाट पर हर वर्ष बनाये जाने वाले पैंटून पुल का निर्माण इस बार भी निर्धारित समय सीमा के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। शासन के निर्देशों के अनुसार 15 अक्टूबर तक पुल बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन नवंबर मध्य तक कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग नाव से नदी पार करने पर मजबूर हैं।