पूरनपुर: नगर में सरदार पटेल जयंती पर यूनिट मार्च और विशाल जनसभा का आयोजन
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य यूनिट मार्च और विशाल जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूरनपुर नगर में स्थित एलआईसी चौराहा से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक जुटे थे। यूनिट मार्च खमरिया पट्टी, रम्पुरा सहित कई गांवों से होकर गुजरा।