बीना: कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह व सम्मेलन का आयोजन, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Apr 16, 2026 बिना में 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। तैयारी को लेकर जहां विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील सभागार में बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की तो वहीं गुरुवार को विधायक निर्मला सप्रे, एसडीएम रवि श्रीवास्तव , एसडीओपी अजय कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।