इसुआपुर: रामपुर अटौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बिहार के डीजीपी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
Ishupur, Saran | Feb 1, 2025 इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजें के लगभग बिहार के डीजीपी विनय कुमार दल बल के साथ पहुंचे। वे रामपुर अटौली गांव अवस्थित श्री नंदन गया उच्च विद्यालय में आयोजित बिहार के पूर्व डीजीपी स्व डीपी ओझा के याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुएं। मौके पर सारण डीआईजी,एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।