पेण्ड्रा: जीपीएम में राघवेंद्र पटेल हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद, एक आरोपी हुआ बरी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने चर्चित राघवेंद्र पटेल हत्याकांड में अपना फैसला सुनाया। न्यायालय ने दो मुख्य आरोपियों, ऋषि रैदास और रविशंकर श्रीवास्तव को हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षडयंत्र का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। वहीं, एक अन्य आरोपी संतोष चौधरी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया