सबलगढ़: 49 करोड़ की सेमई-रामपुर सड़क निर्माण में भारी धांधली, चौड़ाई कम करने का आरोप
सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमई से रामपुर तक बन रही पीडब्लूडी (PWD) की सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। करीब 49 करोड़ रुपए की भारी-भरकम लागत से बन रही इस सड़क में जिम्मेदार ठेकेदार और इंजीनियरों की लापरवाही के चलते जमकर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्ताहीन है