सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, निष्पक्ष अभिव्यक्ति पर ज़ोर
रविवार अपराह्न 4:30 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. इस मौके पर सूरजगढ़ा के पत्रकारों ने एकजुट होकर पत्रकारिता की मूल्य चुनौतियों और जिम्मेदारियां पर गंभीर मंथन किये. केक काटकर इस दिवस को यादगार बनाया गया. बदलते दौड़ में पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा हुई.