बाराबंकी के मसौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया का जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने CSR के माध्यम से शुरू की गई स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया और छात्राओं की शैक्षिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। DM ने लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्षा और गतिविधि आधारित शिक्षण का निरीक्षण कर नवाचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। छात्राओं ने खेल मैदान, मिट्टी पटाई और वाटर कूलर की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री स्कूल करपिया का भी निरीक्षण किया।
.
.
.
.
#Barabanki #BarabankiNews #DMBarabanki #IshanPratapSingh #KasturbaGandhiSchool #SmartClass #EducationNews #Masoli #UPNews #NHPBharat