बक्सर: मॉडल एमपी उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर नामांकन शुरू, 8 मई तक करें आवेदन
Buxar, Buxar | May 3, 2026 बक्सर के जिला स्कूल के रूप में प्रसिद्ध एमपी उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा की रिक्त सीटों पर नामांकन का मौका है। मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त यह विद्यालय जिले के विद्यार्थियों की पहली पसंद है। विद्यालय प्रबंधन ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 8 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। नामांकन मेधासूचि के आधार पर होगी।