HAPUR DESK : हापुड़। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मारुति एक्सएल-6 और इको कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सएल-6 अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जबकि इको कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज गति से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दौड़ रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक्सएल-6 सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटन
Baghpat, Bagpat | Jun 20, 2026