गिरिडीह: तेलोडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को 11 बजे मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मी और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में “एक ही नारा, स्वच्छ पंचायत हो हमारा” संकल्प के साथ स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन पर ठोस रणनीति बनाई गई।