मंडी: विधायक चंद्रशेखर बोले- मुंबई से लाया रक्षा सूत्र ही बन रहा भाजपा के गले की फांस
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा के लिए जो रक्षा सूत्र भाजपा मुम्बई से लेकर आए हैं। वह आने वाले समय में उनके लिए ही गले की फांस बनेगा। क्योंकि अभी तक कांग्रेस तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं कर रही लेकिन पूरा सोशल मीडिया उस सूत्र के तार-तार जनता के सामने रख रहा है।यह तंज हिमाचल कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने कसा।