सगरा पुलिस पर गंभीर आरोप! क्या रीवा में दबंगों के आगे लाचार है प्रशासन?
रीवा जिले के थाना सगरा क्षेत्र (ग्राम झिरिया, (पोस्ट सथनी ) से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है। पीड़ित के सहयोगी विकास पांडे (उम्र 26 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 17/08/2026 को उनके नाना और रमेश कोल के साथ दबंग विनय कुमार शर्मा, रजनीश तिवारी और उनके अन्य साथियों ने बेरहमी से मारपीट की। इस जानलेवा हमले में रमेश कोल के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी दबंगों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा 21/08/2026 को पीड़ित के सहयोगी विकास पांडे के ऊपर ही FIR दर्ज कर दी। विकास पांडे का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन्होंने पूर्व में भी 04/02/2026 को मारपीट की थी, जिसकी FIR पहले से दर्ज है। आरोप है कि पुलिस लेन-देन करके आरोपियों का सहयोग कर रही है और मामले को दबाया जा रहा है। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार ने खुलेआम घूम रहे दबंगों से अपनी जान को गंभीर खतरा बताया है और रीवा एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि: इस बर्बर मारपीट में रमेश कोल के पैर की हड्डी टूट गई है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो चुकी है।
थाने-थाने भटकाया: पीड़ित पक्ष को पहले अजाक थाने से यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला सगरा थाने का है, लेकिन सगरा थाने जाने पर भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित पर ही FIR: फरियादी के बयानों को नजरअंदाज कर पुलिस ने 21 अगस्त 2026 को उल्टा पीड़ित के सहयोगी विकास पांडे के ऊपर ही झूठी FIR दर्ज कर दी।
👉 क्या इस मामले में रीवा एसपी को संज्ञान लेना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं!
इस वीडियो को शेयर करें ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके! ⚖️
📲 Rewa News Media
ताज़ा और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें!