प्रतापगढ़: भीषण गर्मी में गौसेवा का अनूठा उदाहरण, 200 से अधिक गायों को पिलाया दूध और रूह अफजा का शीतल पेय
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पशुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रतापगढ़ की कांठल गौशाला में विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर समाजसेवी अर्पित सालगिया एवं रंगलो कल्चर ग्रुप के सहयोग से गौवंश को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए डेढ़ क्विंटल दूध और रूह अफजा से तैयार शीतल पेय पिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान