प्रतापगढ़: संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, समर कंटिंजेंसी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला चिकित्सालय का सोमवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी ने निरीक्षण कर समर कंटिंजेंसी के तहत पानी, बिजली, लू एवं तापघात से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में सामान्य स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ जनजातीय बहुल क्षेत्र होने के कारण आवश्यक विशेष व्यवस्थाओं और संसाधनों की समीक्षा भी की गई।