यह तस्वीर गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड क्षेत्र मघाकला पंचायत के काजिमघा गांव की है। शनिवार को कच्चा मकान गिरने से वृद्ध महिला हीरिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर सीएचसी जमुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की।
माले नेता असगर अली ने अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने और गरीबों को समय पर आवास नहीं मिलने पर सवाल उठाए। वहीं, ग्रामीणों ने घायल महिला के इलाज, आर्थिक सहायता और सरकारी आवास की मांग की। मुखिया अबूजर नोमानी ने बताया कि महिला का नाम आवास सूची में है और उन्हें जल्द ही अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। #apnagiridihnews #GiridihNews #HemantSoren #PanchayatiRaj