15 नवंबर 2000 को जब बिहार के दक्षिण हिस्से से अलग होकर झारखंड नया राज्य बना था, तब एक गीत खूब चर्चित हुआ था—
"मिश्री मलाई खईलू, कईलू तन बुलंद, अब खईह शकरकंद, अलग भईले झारखंड..."अब खईह शकरकंद...
आज इस सड़क की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को देखकर लोगों को वही गीत याद आ रहा है। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सड़क की यह हालत कई सवाल खड़े करती है। आखिर कब तक आम जनता टूटी-फूटी सड़कों पर जान जोखिम में डालकर सफर करती रहेगी? संबंधित विभाग को अविलंब इस सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत दिलानी चाहिए।
#highlights
#jharkhand