रामपुर मनिहारन: नानौता में मधुसूदन डेयरी प्लांट के बायलर में भीषण आग, आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ
नानौता कस्बे में स्थित एसएमसी फूड्स लिमिटेड (मधुसूदन डेयरी प्लांट) में रविवार को बायलर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।