शिवहर: मंडल कारा शिवहर में 300 कैदियों ने लिया नशा न करने का संकल्प
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहन सुनीता के नेतृत्व में शिवहर मंडल कारा में 300 से अधिक कैदियों ने नशा मुक्ति संकल्प लिया। भारत सरकार के सहयोग से चल रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा यह कार्यक्रम विज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित था।