मुरैना: शांति नगर में जमीन विवाद पर व्यक्ति के साथ मारपीट और चाकू मारने का मामला, पुलिस ने पति-पत्नी पर मामला दर्ज किया
Morena, Morena | Dec 8, 2024 बानमोर कस्बे के शांति नगर में रहने वाले अशोक शिवहरे का मोहल्ले के ही रहने वाले दिनेश शिवहरे से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, तभी विवाद इतना बढ़ गया कि दिनेश शिवहरे व उनकी पत्नी ने मिलकर मारपीट कर दी। जिसमें अशोक शिवहरे घायल हो गए, इसके बाद पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दिनेश शिवहरे और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।