मुरैना: टोल टैक्स के समीप NH-44 पर गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Dec 8, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नेशनल हाईवे 44 पर बाइक सवार युवक धौलपुर की तरफ जा रहा था ,तभी उसकी बाइक टोल टैक्स के पास गोवंश से टकरा गई ,जिससे बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा ,तभी NHAI के एंबुलेंस चालक की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल को भर्ती कर दिया है।