मुरैना: चोरी के सरिए से भरे ई-रिक्शा को हाईवे पर पुलिस ने किया ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Morena, Morena | Dec 6, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर प्रधानमंत्री आवास योजना से चोरी के सरिया काटकर ई रिक्शा में लेकर जा रहे एक आरोपी को पुलिस ने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ई-रिक्शा को भी पुलिस ने जप्त कर सिविल लाइन थाने में कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया है ,बताया जाता है कि सरिया को काटकर कबाड़े में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।