हमीरपुर: हमीरपुर जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर डॉक्टरों और स्टाफ पर हमला, इमरजेंसी सेवाएं ठप
जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्टाफ पर सल्फास खाए युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तीमारदारों ने हमला कर दिया। आरोप लगाया गया है कि स्टाफ नर्स का गला ईसीजी मशीन के केबल से कसने की कोशिश की गई और मशीन उठाकर बाहर फेंक दी गई। इसके बाद इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेंद्र कुमार के साथ भी जमकर मारपीट की गई। डॉक्टर को बचाने पहुंचे गार्ड को भी पीट