भदोही: सुरियावां पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार कर 1.3 किलो गांजा किया बरामद
जनपद भदोही में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सुरियावां पुलिस ने 1.3 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मधुपुर के पास से पन्नालाल सरोज उर्फ साधु को गिरफ्तार किया।