दतिया नगर: ग्राम लोदीपुरा में हुआ युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, स्थानीय विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे उपस्थित
बुधवार शाम 4बजे दतिया के ग्राम लोदीपुरा में युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम वीरांगना अवंती बाई लोधी संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ने युवाओं से कहा कि खेल किसी भी उम्र और वर्ग के व्यक्ति को स्वस्थ रखने मे सहायक होते है।