उरई: टिकरी खदान के पास अवैध रास्ता बनाकर मौरंग निकालने के मामले में वन विभाग अधिकारी ने दी जानकारी
Orai, Jalaun | Dec 25, 2024 बुधवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई से जानकारी प्राप्त हुई, वन विभाग अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम टेकरी के खदान के पास अवैध रास्ता बनाकर मौरंग निकालने के मामले में कार्यवाही की गई जिसमें अवैध रस्ते को ध्वस्त कराया गया, और हमीरपुर जिले के प्रशासन को भी अवगत कराया गया है और विधि कार्रवाई की जा रही है।