पत्थलगांव: पत्थलगांव पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जशपुर पुलिस को ऑपरेशन “आघात” के तहत नशे के सौदागरों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल पत्थलगांव पुलिस ने 112 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी लग्जरी कार में ओड़िशा से गाँजा लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे, जिन्हें पत्थलगांव पुलिस ने लैलूंगा पुलिस की सूचना पर धर दबोचा।