कटंगी: देवरी में मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, पंचायत में हुई आम सभा
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत देवरी में एक निजी कंपनी के द्वारा मोबाइल टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसका ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को पंचायत भवन में विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में सरपंच संघ जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन मौजूद रहे।