कासगंज: सोरों मेला मैदान में साइबर थाने के निर्माण का सभासदों ने किया विरोध, नगर पालिका में हुई बैठक
नगर पालिका परिषद चोरों के मेला मैदान की भूमि पर प्रस्तावित साइबर थाना और पुलिस लाइन निर्माण योजना पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई। और एक बैठक अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के साथ की। बैठक में सभासदों ने कहा कि इस भूमि को नगर पालिका की अधिकृत संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखा जाए। और प्रस्तावित निर्माण योजना रोककर भूमि को नगर पालिका में हसंतारित किया जाएं।