चित्तौड़गढ़: केली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता का आरोप- मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे मारा गया
निंबाहेड़ा के केली गाँव में 28 साल की सोनिया पत्नी कमलेश तेली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके के लोगों का आरोप था कि दहेज के रूप में 5 लाख रुपए की मांग करते हुए पति, ससुर और सास पिछले 3 साल से उसे प्रताड़ित कर रहे थे. हालत यह थी कि उसे मारपीट कर अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया. इस कारण वह पिछले कुछ महीने से किराए के मकान में......