शाहबाद: अल्लाहपुर में बसपा नेता के आवास पर निशुल्क नेत्र कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई
सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा अंजुमन इमदादिया समिति के तत्वाधान में मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक अध्यक्ष शारिब हुसैन खां के आवास पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को नेत्र रोगों से बचाव सम्बंधित जानकारी दी गई एवं अगले कैंप में परिक्षण कर ऑपरेशन करवाने का आश्वासन दिया गया।