कांके: झारखंड विधानसभा चुनाव: 38 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.7% मतदान
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार सुबह करीब सात बजे से 38 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.7 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान को लेकर सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्र पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार हैं।