लोहरदगा: बीएस कॉलेज के पास सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान, 37 वाहनों पर ₹1,20,000 का जुर्माना
13 अगस्त 2025 उपायुक्त लोहरदगा के आदेशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू के नेतृत्व में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू ने बुधवार शाम 5:00 बजे कहा, “सड़क सुरक्षा हम सबकी साझी ज़िम्मेदारी।