लोहरदगा: न्यू रोड स्थित कार्यालय में कुरैशी समाज की एकता पर हुई चर्चा, जमिअत-उल कुरैश के पलामू अध्यक्ष इकबाल कुरैशी रहे मौजूद
न्यू रोड स्थित कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जमीअतुल कोरैश चौरसिया पंचायत के पलामू जिला अध्यक्ष इकबाल कुरैशी ने कुरैश समाज की एकता और असली संगठन को लेकर बड़ा बयान दिया। बुधवार शाम 5 बजे इकबाल कुरैशी ने कहा कि झारखंड में कुरैशी समाज का सिर्फ एक मान्यता प्राप्त संगठन जमात उल कुश चौरसिया पंचायत है, जिसके अध्यक्ष हाजी अफसर कुरेशी हैं।