मुरैना नगर: धार्मिक स्थलों को निशाना: रेलवे स्टेशन के पास मां पीतांबरा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी
मुरैना में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। जिला अस्पताल, बाजार और रिहायशी इलाकों के बाद अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला स्टेशन थाना क्षेत्र के मां पीतांबरा मंदिर में देखने को मिला। जहां चोरों ने दान पेटी को तोड़कर रुपए निकाल कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है।