सदवा पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक विक्रम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट, विकास पर हुई चर्चा
#timesofhimachal
भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर से सदवा पंचायत के उपप्रधान, वार्ड पंचों तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक विक्रम ठाकुर ने सभी प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जाएगी।