कोरबा: शराब की किल्लत के बीच सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Korba, Korba | May 8, 2026 कोरबा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो भारी मात्रा में देशी शराब लेकर शहर में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 पव्वा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।