बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर के रहने वाले युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बारादरी थाना क्षेत्र के पुराना शहर के रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।