बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक बाइक सवार युवक हुआ घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र अहमदनगर में तेज रफ्तार दो बाइके आपस में टकरा गई। जिससे एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।