बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को ससुराल वाले दहेज के लिए करते हैं प्रताड़ित, देते हैं शारीरिक व मानसिक यातनाएं
कोतवाली थाना क्षेत्र ख्वाजा कुतुब की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया कि उसका विवाह दिल्ली में हुआ था,शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे यह सब गए बर्दाश्त करती रही लेकिन ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार नहीं बदला जिससे तंग आकर उसने थाना पुलिस को तहरीर दी है।