बरेली: पशुपति विहार कॉलोनी निवासी भीम आर्मी के नेता तौफीक प्रधान ने सीओ-3 से की मुलाकात, हमले के मामले में की कार्रवाई की मांग
बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले भीम आर्मी नेता तौफीक प्रधान ने क्षेत्र अधिकारी तृतीया अनीता चौहान से मुलाकात कर मुकदमे में गिरफ्तारी की मांग की है। तौफीक प्रधान ने बताया बीती 10 जून को दबंगों द्वारा उनके घर पर हमला कर दिया गया था । जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की थी ।थाना पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया।