बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कूटर ने साइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर,व्यक्ति हुआ घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नैनीताल हाइवे पर तेज रफ्तार स्कूटर ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल व्यक्ति सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी का रहने वाला है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दि है।