श्री गंगानगर: गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने महाराजा गंगा सिंह चौक पर किया प्रदर्शन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 15, 2026
श्रीगंगानगर की गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के द्वारा महाराजा गंगासिंह चौक पर प्रदर्शन किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी को सोमवार दोपहर 2:00 बजे ज्ञापन भी दिया गया। किसानों ने बताया कि गंग नहर में पूरा पानी नहीं मिल रहा ।जिससे फसलों की बिजाई नहीं हो रही किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।