शाहबाद: पिहानी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में आरोपियों पर दर्ज किया गया मामला
पिहानी थाना क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओं में पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम दहेलिया निवासी अंकित शर्मा पुत्र विनोद शर्मा के अनुसार 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे गांव के विशाल ने गाली गलौज किया मना करने पर डंडों से पीट कर घायल कर दिया।