शाहबाद: लोनी में बाइक चालक ने टक्कर मारकर ग्रामीण को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोनी निवासी महिला ने गांव के ही बाइक चालक के विरुद्ध पति को टक्कर मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता राजवती के अनुसार 20 अक्तूबर की शाम को उसका पति तेजराम अपने दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव निवासी दीपू मैं तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी जिससे घायल हो गया।