शाहबाद: बीरमपुर गांव में जुए को लेकर विवाद, दबंगों ने चाचा-भतीजे को पीटकर किया घायल
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में मंगलवार को शाम 4:00 बजे जुएं को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने चाचा भतीजे को पीट कर लहू लुहान कर दिया। घायलों को सीएचसी शाहाबाद में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दबंगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।