सागर: बांदरी मार्ग पर युवती की संदिग्ध मौत, शादी से 10 दिन पहले हादसा, परिजनों ने सागर-बीना मार्ग पर किया चक्काजाम
Sagar, Sagar | Apr 11, 2026 जरुआखेड़ा-बांदरी मार्ग पर 22 वर्षीय लक्ष्मी अहिरवार की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शनिवार दोपहर 2 बजे सागर-बीना मार्ग पर झंडापुर के पास चक्काजाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने से यातायात बाधित रहा। परिजनों ने हादसे को हत्या बताते हुए युवक पर परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि यह एक्सीडेंट था तो युवक को चोट क्यों नहीं आई।