शिवगंज: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवगंज में निकाला गया रूट मार्च, एसडीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी आशुराम नायक ने मंगलवार रात्रि शिवगंज एवं छावणी क्षेत्र में रूट मार्च कर मोहर्रम जुलूस की तैयारियों का जायजा लिया। रूट मार्च के दौरान एसडीएम नायक ने मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग का बारीकी से न